दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 आईपीएल मैचों के दौरान अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहाली पुलिस ने बलौंगी इलाके के एक होटल में चल रहे अंतर-राज्यीय रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को जल्दी पैसे कमाने का लालच देकर ठगी कर रहे थे।यह कार्रवाई 15 अप्रैल को एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस और एसपी (ग्रामीण) मनप्रीत सिंह के निर्देशों पर डीएसपी (खरड़-1) करण सिंह संधू और थाना बलौंगी प्रभारी इंस्पेक्टर पेरीविंकल ग्रेवाल की निगरानी में की गई। गश्त के दौरान सब-इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह की टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर होटल में छापा मारकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए लोगों को फंसाकर अवैध कमाई कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में पंजाब के अलावा महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मणिपुर के निवासी शामिल हैं, जिससे इस रैकेट के बड़े अंतर-राज्यीय नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।छापे के दौरान पुलिस ने 27 मोबाइल फोन और 15,600 रुपये नकद बरामद किए हैं। इन उपकरणों का इस्तेमाल सट्टेबाजी संचालन में किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
इस मामले में बलौंगी थाने में भारतीय न्याय संहिता और जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस का मानना है कि यह संगठित अपराध का हिस्सा हो सकता है और इसके पीछे बड़े नेटवर्क के जुड़े होने की संभावना है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन आज, मनरेगा के नाम और फंडिंग को लेकर होगा प्रस्ताव

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार…
Share to :

लुधियाना में जायदाद के लालच में पत्नी बनी मास्टरमाइंड, बेटे से कराई पति की हत्या

पंजाब 24 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के लुधियाना जिले के…
Share to :

पावरकॉम को सख्त निर्देश पंजाब के किसी भी गांव, कस्बे या शहर में नहीं दिखेंगी लटकती तारें

पंजाब 11 जनवरी(दैनिक खबरनामा) लुधियाना कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने स्पष्ट निर्देश…
Share to :

पंजाब में बड़ी कार्रवाई गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता गिरफ्तार, 50 लाख की रंगदारी और जान से मारने की धमकी का मामला

पंजाब 27 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब पुलिस ने मंगलवार को बड़ी…
Share to :