दैनिक खबरनामा 31 मार्च 2026 चंडीगढ़ पंजाब में आपातकालीन सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य पुलिस को 508 नई इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ERV) सौंपे गए हैं। मुख्यमंत्री ने संगरूर के लड्ढा कोठी में इन वाहनों को हरी झंडी दिखाई, इस मौके पर डीजीपी गौरव यादव भी मौजूद रहे।ये सभी आधुनिक वाहन राज्य के 28 पुलिस जिलों में तैनात किए जाएंगे, जिससे घटनास्थल तक पुलिस की पहुंच और तेज होगी। सरकार पहले ही थानों के एसएचओ और वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई गाड़ियां उपलब्ध करा चुकी है।इन वाहनों में मोबाइल डेटा टर्मिनल (MDT), स्मार्टफोन, डैश कैमरा, वायरलेस सिस्टम और जीपीएस ट्रैकर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, जिससे रियल-टाइम कनेक्टिविटी और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।पंजाब पुलिस ने ‘विजन 2026’ के तहत आपातकालीन रिस्पांस समय को मौजूदा 12-13 मिनट से घटाकर 7-8 मिनट करने का लक्ष्य रखा है।
इसके अलावा मोहाली के सेक्टर-89 में करीब 52-53 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सेंट्रल कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है, जिसे 2026 के अंत तक पूरा करने की योजना है।डायल 112 सेवा को अब एम्बुलेंस (108), फायर ब्रिगेड (101), आपदा प्रबंधन (1070) और साइबर अपराध हेल्पलाइन (1930) से भी जोड़ा गया है, जिससे लोगों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी आपात सेवाएं मिल सकेंगी।सरकार 118-125 करोड़ रुपये की लागत से 758 नए चार पहिया और 916 दोपहिया इमरजेंसी वाहनों की खरीद भी कर रही है, जिससे पुलिस का रिस्पांस सिस्टम और मजबूत होगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :