दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 7 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज, एक ही कृषक के नाम पर सैकड़ों बीघा जमीन खरीद का मामला; ग्रामीणों ने लगाया दबाव का आरोप सोलन। चेस्टर हिल प्रोजेक्ट से जुड़े धारा 118 और बेनामी संपत्ति मामले की जांच अब महालेखाकार (एजी) कार्यालय तक पहुंच गई है। शुक्रवार को एजी कार्यालय की एक टीम ने सोलन तहसील में अचानक दबिश देकर रिकॉर्ड खंगाले, जिससे पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया।सुबह करीब 10:30 बजे पहुंची टीम सीधे तहसीलदार कार्यालय गई और चेस्टर हिल से संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। टीम ने सेल डीड, स्टांप ड्यूटी और जमीन की वैल्यू से जुड़े रिकॉर्ड तलब किए। इसके अलावा कृषक के नाम पर खरीदी गई जमीन और उसके पूरे विवरण की भी गहन पड़ताल की गई।सूत्रों के अनुसार, जांच में सामने आया है कि एक ही कृषक के नाम पर सैकड़ों बीघा जमीन की खरीद-फरोख्त हुई है। सोलन के अलावा परवाणू क्षेत्र में भी उसी कृषक ने अपनी पत्नी और दो बहनों के नाम पर जमीन खरीदी है, जिसकी जांच की जा रही है।करीब सात घंटे तक चली जांच के बाद शाम 5 बजे टीम तहसील कार्यालय से रवाना हुई और संबंधित रिकॉर्ड अपने साथ ले गई।वहीं, इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। किसान सभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सोलन से मुलाकात कर चेस्टर हिल प्रोजेक्ट से जुड़ी समस्याओं को उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीणों पर जमीन बेचने या लीज पर देने का दबाव बनाया जा रहा है।प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि सरकारी नालों में हो रही अवैध डंपिंग को तुरंत रोका जाए और चरागाहों तक जाने वाले बंद रास्तों को खोला जाए। उपायुक्त ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हरियाणा के सभी स्कूलों में 17 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश बढ़ा

पंचकूला, 15 जनवरी (दैनिक खबरनामा)हरियाणा सरकार के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश…

एसजेवीएन की अध्यक्षता में नराकास, शिमला (कार्यालय-2) की छमाही बैठक आयोजित

दैनिक खबरनामा। शिमला, 17 जुलाई : एसजेवीएन लिमिटेड की अध्यक्षता में गठित…

एसजेवीएन में 29वें अंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का आगाज, 26 अक्टूबर को होगा समापन

दैनिक खबरनामा। शिमला, 22 अक्टूबर 2026 : सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) की…

हिमाचल में मानसून का कहर: बारिश ने ली 155 जानें, 250 से ज्यादा मार्ग अवरुद्ध

दैनिक खबरनामा। शिमला, 11 अगस्त: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार…