दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश सरकार ने वित्तीय संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और विधायकों के वेतन का एक हिस्सा अगले छह महीने के लिए स्थगित करने की अधिसूचना जारी कर दी है।सामान्य प्रशासन विभाग (संसदीय कार्य) द्वारा शनिवार को जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री के वेतन का 50 प्रतिशत, उपमुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद के सदस्यों और विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के वेतन का 30 प्रतिशत तथा विधायकों के वेतन का 20 प्रतिशत अस्थायी रूप से रोका जाएगा।सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह वेतन कटौती नहीं है, बल्कि केवल स्थगन (डेफर) है। स्थगित राशि को राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार होने पर बाद में जारी किया जाएगा। यह कदम अस्थायी है और इसे संसाधनों के कुशल प्रबंधन के लिए सामूहिक प्रयास के रूप में लिया गया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 21 मार्च को बजट पेश करते समय आर्थिक संकट के चलते यह घोषणा की थी। इसमें अधिकारियों के वेतन का भी एक हिस्सा स्थगित करने का प्रस्ताव था, हालांकि 15 अप्रैल को ग्रुप-ए और ग्रुप-बी अधिकारियों के वेतन से 3 प्रतिशत कटौती (डेफर) का फैसला वापस ले लिया गया था।यह अधिसूचना मुख्य सचिव संजय गुप्ता की ओर से जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कांगड़ा शिविर में राहुल गांधी का सख्त संदेश नेताओं की परिक्रमा छोड़, जनता के बीच मजबूत करें पकड़

दैनिक खबरनामा 1 मई 2026 कांगड़ा में आयोजित कांग्रेस के जिला अध्यक्षों…

हिमाचल में आपदा राहत के लिए 13,001 करोड़ रुपये की कमी, हाई कोर्ट ने केंद्र-राज्य दोनों को लगाई लताड़

दैनिख खबरनामा। शिमला, 17 अगस्त: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आपदा के बाद…

शिमला पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचली व्यंजनों से सजेगा मेन्यू, रिट्रीट में खास इंतजाम

दैनिक खबनामा 28 अप्रैल 2026 पांच दिवसीय प्रवास पर सोमवार को शिमला…

हिमाचल चुनावी तैयारियां तेज कांग्रेस की अहम बैठक आज, पंचायत से निगम तक रणनीति पर मंथन

दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत और नगर…