दैनिक खबरनामा 1 मई 2026 कांगड़ा में आयोजित कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर के समापन पर राहुल गांधी ने संगठन को लेकर स्पष्ट और कड़ा संदेश दिया। उन्होंने जिला अध्यक्षों से कहा कि वे नेताओं के इर्द-गिर्द घूमने के बजाय जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करें और जमीनी स्तर पर काम करें।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार और पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल की मौजूदगी में राहुल गांधी ने कहा कि जिला अध्यक्ष केवल औपचारिक रिपोर्ट देने तक सीमित न रहें, बल्कि निष्पक्ष रूप से सही-गलत का आकलन कर आलाकमान को वास्तविक स्थिति से अवगत कराएं।उन्होंने हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि किसी गुट विशेष से जुड़ने के बजाय जनता के मुद्दों पर फोकस करना जरूरी है। राहुल ने स्पष्ट किया कि केवल प्रतीकात्मक कार्यक्रमों से काम नहीं चलेगा, बल्कि दलित, गरीब और महिलाओं के मुद्दों पर सड़कों पर उतरकर संघर्ष करना होगा। हर चुनाव के बाद आत्ममंथन को भी उन्होंने आवश्यक बताया।राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों को फैसले लेने की खुली छूट देने की बात कही। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिला अध्यक्षों को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारियां दी जाएंगी। साथ ही बूथ स्तर पर काम करने वाले ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान और अवसर मिलेगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से डर छोड़कर आत्मविश्वास के साथ काम करने का आह्वान किया और कहा कि वे तनावमुक्त रहकर आम आदमी की आवाज बनें। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली इस कार्यशाला में राहुल गांधी ने हिमाचल, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के जिला अध्यक्षों से संवाद किया और उनके सुझाव भी लिए।राहुल ने यह भी कहा कि जिला अध्यक्षों को नियुक्तियों में स्वतंत्रता दी जाएगी और उन्हें जज की तरह निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए, न कि वकील की तरह पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी की असली ताकत उसका संगठन और बूथ स्तर पर काम करने वाले समर्पित कार्यकर्ता हैं, इसलिए उनकी पहचान कर उन्हें जिम्मेदारी देना बेहद जरूरी है।
You May Also Like
शिमला में चिट्टा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़ 36 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, सप्लायर भी दबोचा
- Vishal
- April 7, 2026
हिमाचल में प्री-पेड टैक्सी सेवा शुरू, पर्यटकों को मिलेगी सुरक्षित और पारदर्शी किराया व्यवस्था
- Vishal
- February 21, 2026
हिमाचल में बीएंडबी होम स्टे का प्रदेश स्तर पर पंजीकरण अनिवार्य, 30 दिन में नहीं कराया तो लगेगा 10 हजार जुर्माना
- Vishal
- January 22, 2026
हिमाचल में बजट घोषणाएं कागजों तक सीमित, हेलीपोर्ट से स्कूल तक कई योजनाएं अधर में
- Vishal
- March 18, 2026