दैनिक खबनामा 28 अप्रैल 2026 पांच दिवसीय प्रवास पर सोमवार को शिमला पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खानपान को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से उनके लिए पूरा मेन्यू तय किया गया है, जिसमें हिमाचली व्यंजनों के साथ स्थानीय फलों को भी खास स्थान दिया गया है। उनके लिए कोटगढ़ से ताजी चेरी और नारकंडा से आड़ू मंगवाए गए हैं। भोजन पूरी तरह शाकाहारी रखा गया है, क्योंकि राष्ट्रपति सादा और सात्विक भोजन पसंद करती हैं।राष्ट्रपति के साथ दिल्ली से रसोइयों की एक विशेष टीम भी पहुंची है, जो स्थानीय शेफ के साथ मिलकर व्यंजन तैयार करेगी। हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के अनुभवी शेफ भी इस व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं, ताकि स्वाद और गुणवत्ता सर्वोत्तम बनी रहे। लंच मेन्यू में पारंपरिक हिमाचली कांगड़ी धाम, सिड्डू और मीठे चावल जैसे व्यंजन शामिल हैं, साथ ही अन्य सात्विक व्यंजनों को भी जगह दी गई है।वहीं, शिमला के छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। करीब 175 साल पुराने इस भवन की दीवारें भूकंपरोधी हैं और गर्मियों में भी ठंडी रहती हैं। लकड़ी और मिट्टी से बनी धज्जी दीवारें इसकी खासियत हैं। समुद्र तल से लगभग 8,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह भवन ब्रिटिश काल में वायसराय का निवास हुआ करता था। अब इसे राष्ट्रपति निवास मशोबरा के नाम से जाना जाता है।राष्ट्रपति निवास परिसर में सेब के बगीचे, गाला और एम-9 किस्म के पौधे तथा ट्यूलिप फूलों का सुंदर उद्यान भी मौजूद है। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मंत्री अनिरुद्ध सिंह, सांसद सुरेश कुमार कश्यप, महापौर सुरेंद्र चौहान सहित राज्य सरकार और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमकेयर योजना में 110 करोड़ का घोटाला विजिलेंस की SIT गठित, 35 निजी अस्पताल जांच के दायरे में

दैनिक खबरनामा 25 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर योजना में कथित…
Share to :

कुमारसैन अफीम तस्करी केस बैकवर्ड लिंकेज जांच में एक और आरोपी गिरफ्तार, 2.039 किलो अफीम बरामद

दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 शिमला पुलिस थाना कुमारसैन में 9.28 किलोग्राम…
Share to :

तीन वर्षों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 99,799 नए मामले मंजूर सीएम सुक्खू

हिमाचल 3 जनवरी ( दैनिक खबरनामा)मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा…
Share to :

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला रिटायर्ड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 30% बकाया जारी, पूरी देनदारी खत्म करने के आदेश

दैनिक खबरनामा 25 2026 शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी…
Share to :