दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 मोहाली जिला एसएएस नगर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जीरकपुर में सक्रिय एक अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह विदेशी नागरिकों को कम ब्याज दर पर लोन दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करता था। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 लैपटॉप और 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं,जिनका इस्तेमाल ठगी की वारदातों को अंजाम देने में किया जा रहा था। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरमनदीप सिंह हांस (आईपीएस) के निर्देशों पर की गई। इस संबंध में थाना जीरकपुर में 18 अप्रैल 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया है।जांच में सामने आया कि गिरोह का सरगना मेलविन ठोकर है, जिसके निर्देशों पर अन्य आरोपी काम करते थे। ये लोग विदेशों में बैठे लोगों से ऑनलाइन कॉलिंग के जरिए संपर्क करते और कम ब्याज पर लोन देने का लालच देकर उनसे डॉलर में रकम वसूलते थे। खास बात यह है कि आरोपियों के पास लोन देने की कोई वैध अनुमति नहीं थी।गिरफ्तार आरोपियों में गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के लोग शामिल हैं, जिससे साफ है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक संगठित साइबर ठगी नेटवर्क है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और उम्मीद है कि जांच में और भी अहम खुलासे सामने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में सनसनी 16 वर्षीय किशोर को अगवा कर जिंदा जलाने की कोशिश, हालत नाजुक

दैनिक खबरनामा 31 मार्च 2026 मोहाली जिले के डेराबस्सी के मुबारकपुर गांव…

मोहाली जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा

मोहाली 8 जनवरी ( जगदीश कुमार)पंजाब में एक बार फिर बम धमकी…

वड़िंग ने पंजाब की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर उठाए सवाल, सुनसान पड़े सीएचसी का दिखाया हाल

बलाचौर के पास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में न डॉक्टर मिले, न मरीज;…

पंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, कुल संख्या 1,244 हुई : भगवंत मान

दैनिक खबरनामा | होशियारपुर, 14 अक्टूबर 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह…