दैनिक खबरनामा 31 मार्च 2026 मोहाली जिले के डेराबस्सी के मुबारकपुर गांव में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 16 वर्षीय किशोर को अगवा कर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार, पीड़ित निखिल घर में अकेला था, तभी 3-4 अज्ञात लोग वहां पहुंचे। दरवाजा खोलते ही उन्होंने उसे जबरन काबू कर लिया और अगवा कर अपने साथ ले गए।परिजनों के मुताबिक आरोपी निखिल को एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उस पर डीजल डालकर आग लगा दी गई। आग की लपटों में घिरने के बावजूद निखिल ने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। गंभीर रूप से झुलसा हुआ वह सीधे अपने पिता की दुकान पर पहुंचा, जिसके बाद परिवार उसे तुरंत डेराबस्सी के सिविल अस्पताल लेकर गया।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक बताते हुए उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कानून-व्यवस्था पर फिर सवाल, मानवाधिकार संगठन के पंजाब अध्यक्ष को गैंगस्टर के नाम से जान से मारने की धमकी

पंजाब 3 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर…

मोहाली पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल, ए एसआई संदीप सिंह का सेक्टर-83 इंडस्ट्रियल एरिया में तबादला

मोहाली 4 जनवरी ( जगदीश कुमार) मोहाली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.ए.एस. नगर…

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम 2 हैंड ग्रेनेड के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी नेटवर्क से जुड़े तार

पंजाब 18 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा )पंजाब में बम धमाकों की एक बड़ी…

आरटीआई के प्रभावी क्रियान्वयन से पारदर्शी और जवाबदेह शासन को मिलेगी मजबूती: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को भेंट की गई पुस्तक

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 27 अक्टूबर 2026. पंजाब राज्य सूचना आयोग की…