दैनिक खबरनामा 19 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) से विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे इंतजार के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने विश्वविद्यालय को विधि (लॉ) की कक्षाएं शुरू करने की मंजूरी दे दी है। आगामी शैक्षणिक सत्र में जुलाई से धर्मशाला परिसर में लॉ कोर्स शुरू होंगे और दाखिले कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) की मेरिट के आधार पर किए जाएंगे।विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस सत्र से 60 सीटों के साथ 5 वर्षीय एकीकृत कोर्स (बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी) और 2 वर्षीय एलएलएम कोर्स शुरू किए जाएंगे। अब तक प्रदेश के छात्रों को कानूनी शिक्षा के लिए बाहरी राज्यों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा राज्य में ही उपलब्ध होगी। डीन अकादमिक प्रो. प्रदीप कुमार ने बताया कि बीसीआई को फीस जमा करवाने सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और फैकल्टी व बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी गई है।इधर, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल निर्धारित की गई है और अब तक 7200 से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 9 और 10 मई को आयोजित होगा, जिसमें बीटेक, बी फार्मेसी, एमबीए और एमसीए सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षाएं होंगी।वहीं, एचपीयू के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (सीडीओई) ने एमए और एमबीए छात्रों के लिए पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम (पीसीपी) का शेड्यूल जारी कर दिया है। कक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होंगी। इसके अलावा, एचपीयू में बैचलर इन होटल मैनेजमेंट (बीएचएम) कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल तय की गई है।
You May Also Like
केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी
- Vishal
- January 14, 2026
एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
- Vishal
- January 14, 2026
इसी सप्ताह शिमला पहुंचेगा सतलुज का पानी, बिजली समस्या दूर 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी शुरू
- Vishal
- January 15, 2026
हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’
- Editorial Team
- June 3, 2026