दैनिक खबरनामा 26 अप्रैल 2026 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में मई में होने वाले आईपीएल के तीन मुकाबलों को लेकर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को प्रेस वार्ता में एचपीसीए के महासचिव मनुज शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में 11, 14 और 17 मई को होने वाले मैचों का आयोजन एक उत्सव की तरह किया जाएगा।इस बार जिला मंडी और चंबा को आईपीएल फैन पार्क के लिए चुना गया है, जो प्रदेश के लिए हर्ष का विषय है। इससे पहले शिमला, बिलासपुर और ऊना को यह गौरव मिल चुका है। धर्मशाला में मैचों के आयोजन से न केवल कांगड़ा के पर्यटन को पंख लगेंगे, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा सहारा मिलेगा। मैचों के सफल आयोजन को लेकर एचपीसीए ने जिला प्रशासन के साथ अहम बैठक की है।
मनुज शर्मा ने बताया कि स्टेडियम का नवीनीकरण कार्य अंतिम चरण में है और करीब 20 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। बैठक के दौरान पंजाब किंग्स की टीम के मुख्य सदस्य और एचपीसीए की आयोजन टीम भी मौजूद रही।इंद्रुनाग मंदिर में हवन-पूजन आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर खनियारा स्थित इंद्रुनाग मंदिर में विशेष हवन और पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लेकर देवता से आगामी मैचों के सफल आयोजन की कामना की।इस अवसर पर एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा, उपाध्यक्ष विजय भंडारी, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, संयुक्त सचिव विशाल शर्मा, पूर्व सचिव अवनीश परमार सहित सभी सदस्यों ने पूजा-अर्चना में भाग लिया और आशीर्वाद प्राप्त किया।बताया गया कि 11 मई, 14 मई और 17 मई को धर्मशाला में तीन आईपीएल मैच खेले जाएंगे, जिनमें पंजाब किंग्स की टीम तीनों मुकाबले खेलेगी। पहला मैच दिल्ली के साथ, दूसरा मुंबई के साथ और तीसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेला जाएगा। आयोजकों ने विश्वास जताया कि देवता के आशीर्वाद से सभी मैच सफलतापूर्वक संपन्न होंगे और दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कुल्लू की बेटी जागृति बनी भारतीय वायु सेना की फ्लाइंग ऑफिसर, देवभूमि का नाम किया रोशन

हिमाचल प्रदेश 9 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले…
Share to :

शिमला-किन्नौर में कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्ति अटकी, गुटबाजी से बढ़ी हाईकमान की चिंता

दैनिक खबरनामा 20 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश के शिमला ग्रामीण और किन्नौर…
Share to :

हिमाचल बजट पर बीजेपी का हमला प्रदेश को आर्थिक संकट की ओर धकेल रही कांग्रेस सरकार”

हिमाचल प्रदेश 22 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रदेश…
Share to :

हिमाचल में गरीबों को बड़ी राहत, 27,715 अति गरीब परिवारों को मिलेगा पक्का मकान सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश 10 जनवरी (दैनिक खबरनामा)हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के अति…
Share to :