दैनिक खबरनामा 19 मार्च 2026 हरियाणा में नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पंचकूला नगर निगम के मेयर पद के लिए कांग्रेस ने अपनी वरिष्ठ नेत्री सुधा भारद्वाज को उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सुधा भारद्वाज पार्टी की जुझारू, कर्मठ और समर्पित नेता हैं, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने हरियाणा महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां कुशलता से निभाईं और संगठन हित में कई सराहनीय कार्य किए।सुधा भारद्वाज के परिवार का भी कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके पति संजीव भारद्वाज वर्तमान में प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और संगठन की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।
वहीं, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इससे पहले अंबाला और सोनीपत नगर निगम चुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अंबाला नगर निगम, जो बीसी (बी) महिला वर्ग के लिए आरक्षित है, वहां से कुलविंद्र कौर को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं सोनीपत नगर निगम (सामान्य श्रेणी) से जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष कमल दीवान को टिकट दिया गया है।
गौरतलब है कि हरियाणा के अंबाला, सोनीपत और पंचकूला नगर निगमों में मेयर और वार्ड सदस्यों के चुनाव 10 मई 2026 को कराए जाएंगे। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग द्वारा 13 अप्रैल 2026 को चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया था। नामांकन प्रक्रिया 21 से 25 अप्रैल तक चलेगी, जबकि 27 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 28 अप्रैल तक अपना नाम वापस ले सकेंगे, इसी दिन चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जाएंगे।मतदान सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। आवश्यकता पड़ने पर 12 मई को पुनर्मतदान कराया जाएगा। मतगणना 13 मई को होगी और इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PNB में 2.70 करोड़ का महाघोटाला सीनियर मैनेजर ने फर्जी खातों से उड़ाए लाखों, केस दर्ज

हरियाणा 28 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पंजाब नेशनल…

हरियाणा में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन 186 अवैध RMC प्लांट बंद, करोड़ों का जुर्माना

दैनिक खबरनामा 4 अप्रैल 2026 हरियाणा में प्रदूषण फैलाने वाले रेडी मिक्स…

हिसार एयरपोर्ट पर यात्रियों को बड़ी सौगात सस्ता कैफे, डिजी यात्रा, किड्स जोन और फ्री वाई-फाई की शुरुआत

दैनिक खबरनामा नती मार्च 2026 हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट पर यात्रियों की…

हरियाणा रोडवेज में अब UPI से टिकट पेमेंट छुट्टे पैसे के झंझट से मिलेगी राहत

दैनिक खबरनामा 17 अप्रैल 2026 हरियाणा रोडवेज की बसों में यात्रियों के…