दैनिक खबरनामा 4 अप्रैल 2026 हरियाणा में प्रदूषण फैलाने वाले रेडी मिक्स कंक्रीट (RMC) प्लांटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में पेश रिपोर्ट में बताया कि राज्यभर में 186 अवैध प्लांटों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में कुल 370 RMC प्लांट चिन्हित किए गए थे, जिनमें से आधे से अधिक प्लांट बिना जरूरी अनुमति के चल रहे थे। नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 190 प्लांटों के खिलाफ क्लोजर एक्शन लिया गया है।इसके अलावा 108 प्लांटों पर पर्यावरण मुआवजा लगाया गया है और कई जगहों पर अवैध मशीनों को पूरी तरह हटाया गया है, ताकि दोबारा संचालन न हो सके।धूल प्रदूषण को लेकर अब सख्ती बढ़ा दी गई है। नए नियमों के तहत कन्वेयर बेल्ट और फीडिंग सिस्टम को कवर करना और वाटर स्प्रिंकलिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही बिना CTE और CTO प्रमाण पत्र के कोई भी नया प्लांट स्थापित नहीं किया जा सकेगा।यह कार्रवाई NGT की निगरानी में “दीपक बनाम हरियाणा राज्य मामले के तहत की गई है। सरकार का लक्ष्य दिल्ली-NCR और हरियाणा में वायु गुणवत्ता सुधारना और प्रदूषण से होने वाली बीमारियों को कम करना है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :