दैनिक खबरनामा नती मार्च 2026 हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाते हुए कई नई सेवाओं की शुरुआत की गई है। आज से यहां ‘उड़ान यात्री कैफे’ शुरू हो गया है, जहां यात्रियों को बेहद सस्ती दरों पर खाने-पीने की चीजें मिलेंगी। कैफे में ₹10 में चाय और ₹20 में समोसा उपलब्ध होगा। इस सुविधा का उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने चंडीगढ़ से वर्चुअल माध्यम से किया।इसके साथ ही एयरपोर्ट पर ‘डिजी यात्रा’ सेवा भी शुरू हो गई है। अब यात्रियों को एयरपोर्ट में प्रवेश के लिए बोर्डिंग पास या आईडी दिखाने की जरूरत नहीं होगी। डिजी यात्रा ऐप के जरिए फेसियल रिकॉग्निशन से एंट्री संभव होगी, जिससे यात्रा प्रक्रिया और भी आसान हो जाएगी।यात्रियों के बच्चों के लिए भी खास सुविधा शुरू की गई है। 4 से 12 साल के बच्चों के लिए किड्स जोन बनाया गया है, जहां वे फ्लाइट का इंतजार करते हुए खेल सकेंगे। इसमें स्लाइड्स और इंटरैक्टिव गेम्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।इसके अलावा, एयरपोर्ट पर फ्री वाई-फाई सुविधा भी शुरू की गई है। अब यात्रियों को इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल डेटा पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। टिकट बुकिंग के साथ ही उन्हें वाई-फाई यूजरनेम और पासवर्ड दिया जाएगा।
इन सभी नई सुविधाओं के शुरू होने से हिसार एयरपोर्ट पर यात्रियों को बेहतर और आधुनिक अनुभव मिलेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :