दैनिक खबरनामा 20 अप्रैल 2026 दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर पीपली ओवरफ्लाई के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे वह डिवाइडर से टकराकर पलट गया।मृतक बच्ची की पहचान प्रांजल के रूप में हुई है, जो 7वीं कक्षा की छात्रा थी। वह अपने पिता नरेश कुमार (35) के साथ ई-रिक्शा में सवार थी। नरेश कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल रेफर किया गया है।परिजनों के अनुसार, नरेश कुमार अपनी बेटी के साथ पैसेंजर छोड़ने निकले थे। देर रात करीब 1:30 बजे परिवार को हादसे की सूचना मिली। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रांजल को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक, यूपी नंबर (UP-54/BT-1372) की पिकअप करनाल से पीपली की ओर आ रही थी और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत एलएनजेपी अस्पताल, कुरुक्षेत्र पहुंचाया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :

अप्रैल से लागू होगा नया आयकर कानून 2025, टैक्स फॉर्म होंगे ज्यादा सरल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली केंद्रीय वित्त…
Share to :