दैनिक खबरनामा 20 अप्रैल 2026 दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर पीपली ओवरफ्लाई के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे वह डिवाइडर से टकराकर पलट गया।मृतक बच्ची की पहचान प्रांजल के रूप में हुई है, जो 7वीं कक्षा की छात्रा थी। वह अपने पिता नरेश कुमार (35) के साथ ई-रिक्शा में सवार थी। नरेश कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल रेफर किया गया है।परिजनों के अनुसार, नरेश कुमार अपनी बेटी के साथ पैसेंजर छोड़ने निकले थे। देर रात करीब 1:30 बजे परिवार को हादसे की सूचना मिली। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रांजल को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक, यूपी नंबर (UP-54/BT-1372) की पिकअप करनाल से पीपली की ओर आ रही थी और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत एलएनजेपी अस्पताल, कुरुक्षेत्र पहुंचाया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

तेल महंगा, हवाई सफर भी महंगा 2 अप्रैल से फ्यूल सरचार्ज लागू, किराए में 25% तक बढ़ोतरी

दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 ईरान-इस्राइल के बीच जारी तनाव और कच्चे…

1 जून से एलपीजी-पीएनजी उपभोक्ताओं पर बढ़ेगी निगरानी, दोहरे गैस कनेक्शन की होगी विशेष जांच

सरकार और गैस कंपनियां डेटा सत्यापन में जुटीं, पारदर्शिता बढ़ाने के लिए…

मौनी अमावस्या पर मदनमोहन जी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

राजस्थान 18 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान करौली के प्रसिद्ध आराध्य देव भगवान…

सुप्रीम कोर्ट ने नेताजी बोस पर PIL खारिज की, याचिकाकर्ता को लगाई फटकार दोबारा याचिका पर रोक के निर्देश

दैनिक खबरनामा 20 अप्रैल 2026 सुप्रीम कोर्ट ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस…