दैनिक खबरनामा 20 अप्रैल 2026 लुधियाना में नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता सामने आई है। पिछले 24 घंटों के भीतर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। दोनों मामलों में परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पहला मामला थाना मेहरबान क्षेत्र का है। मॉडल कॉलोनी निवासी महिला के अनुसार, 17 अप्रैल को वह अपने पति के साथ काम पर गई थी। शाम को घर लौटने पर उनकी 15 वर्षीय बेटी अंजलि घर पर नहीं मिली। काफी तलाश के बाद पता चला कि प्रेम कॉलोनी गली नंबर 5 का रहने वाला अरिहण खान उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR नंबर 60, धारा 137(2)/96 BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।दूसरा मामला थाना टिब्बा के न्यू शक्ति नगर का है। यहां के निवासी हनीफ ने बताया कि 15 अप्रैल को वह अपने बेटे के साथ काम पर गया था। शाम को लौटने पर उनकी 17 वर्षीय बेटी इकरा घर पर नहीं मिली। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा। पिता ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर कहीं छिपा रखा है। इस मामले में पुलिस ने FIR नंबर 94, धारा 127(6) BNS के तहत केस दर्ज किया है।पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और लापता किशोरियों की तलाश जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :