दैनिक खबरनामा 20 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में डड्डूमाजरा डंपिंग साइट पर जमा कचरे को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि तय समय सीमा के भीतर कचरा नहीं हटाया गया तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।रविवार को छुट्टी के बावजूद कमिश्नर ने डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड का दौरा किया। उनके साथ चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान बायो-माइनिंग और कचरा प्रोसेसिंग कार्य की धीमी रफ्तार पर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।नगर निगम पहले ही पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में मई के पहले सप्ताह तक पुराने कचरे को हटाने का आश्वासन दे चुका है। ऐसे में कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हर हाल में समय पर काम पूरा किया जाए, अन्यथा जिम्मेदारी तय कर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
कमिश्नर ने कहा कि डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड शहर के लिए गंभीर पर्यावरणीय समस्या बन चुका है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। उन्होंने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (SWM) सेल के कामकाज पर भी असंतोष जताया और नियमित मॉनिटरिंग, समय पर रिपोर्टिंग तथा जरूरत के अनुसार मशीनों और स्टाफ बढ़ाने के निर्देश दिए।
साथ ही नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसमें कचरे का सही निस्तारण, अलग-अलग करना, लीचेट प्रबंधन और धूल नियंत्रण जैसे उपाय शामिल हैं।इससे पहले मेयर सौरभ जोशी भी साइट का दौरा कर चुके हैं और सीसीटीवी बंद होने व रिकॉर्ड अपडेट न होने पर अधिकारियों को फटकार लगा चुके हैं। अब नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार देरी होने पर सख्त कार्रवाई तय है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में ‘सेहत की गारंटी’ मान सरकार लाई 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज, हर परिवार को मिलेगा लाभ

चंडीगढ़ 24 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार)पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार…
Share to :

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से 12वीं बस रवाना

पंजाब 16 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व…
Share to :

पंजाब विधानसभा में सुखपाल खैरा के पोस्ट पर हंगामा, महिला विधायकों के अपमान के आरोप में सदन आधे घंटे के लिए स्थगित

चंडीगढ़ 10 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा )चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के बजट सत्र…
Share to :

सीवरेज प्रोजेक्ट्स पर हरियाणा सरकार की सख्ती निर्माण के साथ लंबी अवधि तक संचालन की जिम्मेदारी भी ठेकेदारों पर

चंडीगढ़ 17 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सीवरेज सिस्टम…
Share to :