चंडीगढ़ 21 जनवरी ( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर आज बड़ा फैसला ले सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक न केवल मेयर पद, बल्कि सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशियों के नामों का भी आज ऐलान होने की पूरी संभावना है। इसको लेकर चंडीगढ़ भाजपा के नेताओं और पार्षदों में सुबह से ही खासा उत्साह और हलचल देखने को मिल रही है।हालांकि, इस बीच पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) विनोद तावड़े के चंडीगढ़ न पहुंचने से असमंजस की स्थिति भी बनी हुई है। तय कार्यक्रम के अनुसार उनके चंडीगढ़ पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन उनके न आने से पार्टी नेताओं और पार्षदों को इंतजार करना पड़ा। इसके बावजूद भाजपा नेतृत्व की ओर से संकेत दिए जा रहे हैं कि प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर आज ही लग सकती है।बताया जा रहा है कि यह फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर लिया जाएगा। दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व के साथ लगातार मंथन और फीडबैक के बाद चंडीगढ़ इकाई को नामों की सूची भेजी जा सकती है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सभी संभावित दावेदारों के नामों पर विचार किया जा चुका है और संगठनात्मक संतुलन के साथ-साथ अनुभव और जीत की संभावनाओं को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जाएगा।
भाजपा पार्षद दल की बैठक भी आज होने की संभावना है, जिसमें प्रत्याशियों के नामों पर औपचारिक सहमति बनाई जा सकती है। पार्टी नेता दावा कर रहे हैं कि इस बार भाजपा पूरी तैयारी के साथ मेयर चुनाव में उतर रही है और सभी पदों पर मजबूत उम्मीदवार उतारे जाएंगे।उधर,कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की गतिविधियों पर भी भाजपा की नजर बनी हुई है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि मेयर पद की दौड़ में अंतिम क्षणों तक समीकरण बदल सकते हैं। ऐसे में आज का दिन चंडीगढ़ की सियासत के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।अब सबकी निगाहें भाजपा नेतृत्व के आधिकारिक ऐलान पर टिकी हैं, जिससे यह साफ हो जाएगा कि चंडीगढ़ का अगला मेयर बनने की दौड़ में किसे मौका मिलता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :