दैनिक खबरनामा 20 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित डॉ. आंबेडकर कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम को मिले मैसेज के बाद पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई और कॉलेज परिसर में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर कॉलेज में मौजूद सभी छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद पूरे परिसर को घेरकर हर कोने की गहन तलाशी ली गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। शुरुआती तौर पर यह धमकी झूठी लग रही है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रही हैं।धमकी भरे मैसेज की जांच अब साइबर सेल को सौंप दी गई है। तकनीकी टीम यह पता लगाने में जुटी है कि मैसेज कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं।चंडीगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी शहर के कई अहम संस्थानों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, हालांकि अधिकतर मामलों में कोई खतरा नहीं पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नंगल के 14 गांवों का जमीन रिकॉर्ड लापता, भाजपा नेता ने राज्यपाल से मांगा हस्तक्षेप

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 15 जुलाई: पंजाब के नंगल उप-मंडल के 14 गांवों…

Chandigarh Housing Board के 42 हजार परिवारों को राहत नीड बेस्ड चेंज पॉलिसी फिर लागू

चंडीगढ़ 27 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ होली से पहले चंडीगढ़ में…

चंडीगढ़ में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, हल्लोमाजरा में कबाड़ियों के ढांचे ध्वस्त

दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन…

परगट सिंह सहित 15 कांग्रेस नेताओं को अदालत से राहत, चंडीगढ़ में दर्ज मामला बंद

दैनिक खबरनामा । चंडीगढ़, 28 जून : जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक…