दैनिक खबरनामा 21 अप्रैल 2026 लुधियाना में विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना डिवीजन नंबर 4 के SHO इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिकारी पर आरोप है कि उसने एक महिला के बेटे का जब्त किया गया सोने का आभूषण और चांदी का ब्रेसलेट वापस करने के बदले रिश्वत की मांग की थी।
शिकायतकर्ता वीनू, जो नूरवाला रोड की निवासी हैं, ने विजिलेंस को बताया कि उनके बेटे शुभम को 17 अप्रैल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बेटे से मिलने पर उसे पता चला कि पुलिस ने उसका कीमती सामान जब्त कर लिया है और उसके साथ मारपीट भी की जा रही है।जब वीनू ने SHO से सामान वापस मांगा, तो उसने 35,000 रुपये की मांग की। महिला ने 10,000 रुपये देने की कोशिश की, लेकिन SHO ने साफ मना करते हुए पूरी रकम लाने को कहा।महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए बातचीत को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दी। इसके बाद टीम ने जाल बिछाया और मंगलवार को जैसे ही SHO ने 30,000 रुपये लिए, उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।
इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह की अगुवाई में विजिलेंस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में पहली बार एशियाई हॉकी चैंपियनशिप, भगवंत मान बोले—2030 हॉकी विश्व कप की मेजबानी के लिए तैयार है पंजाब

दैनिक खबरनामा | जालंधर, 28 अक्टूबर 2026 पंजाब में पहली बार एशियाई…

लिव-इन विवाद में युवक का अपहरण मारपीट के बाद बोलेरो में डालकर डबवाली ले गए, ननद-भाभी गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा 28 अप्रैल अबोहर लिव-इन रिश्ते में हुए विवाद के बाद…

पंचायती इलेक्शन के रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 2 गाड़ियों में आए हमलावरों ने किया हमला, 5 नामजद आरोपी

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( जगदीश कुमार ) पंजाब के मोहाली में…

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पेड टॉयलेट ठेकेदार पर ₹60 हजार का जुर्माना

पंजाब 4 जनवरी( दैनिक खबरनामा)लुधियाना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से अवैध वसूली…