दैनिक खबरनामा 21 अप्रैल 2026 रोपड़ जिले के मोरिंडा क्षेत्र के गांव ओइंद में ग्राम सभा ने एक अहम और विवादित फैसला लेते हुए गांव के भीतर प्रेम विवाह (लव मैरिज) पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रस्ताव के अनुसार यदि कोई युवक-युवती इस नियम का उल्लंघन करता है, तो उसे गांव से निष्कासित कर दिया जाएगा और उसके परिवार से सामाजिक संबंध भी समाप्त कर दिए जाएंगे।
यह प्रस्ताव सरपंच मेजर सिंह की अध्यक्षता में नगर खेड़ा परिसर में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में गांव के पंच-सरपंच, सामाजिक प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।बैठक के दौरान सरपंच मेजर सिंह, क्लब प्रधान कुलदीप सिंह ओइंद और ब्लॉक समिति सदस्य पृतपाल सिंह ने कहा कि पहले ऐसे मामलों के चलते गांव में विवाद और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। उनका मानना है कि इस तरह का निर्णय गांव की सामाजिक संरचना, पारिवारिक मर्यादा और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए जरूरी है।हालांकि, कुछ वक्ताओं ने इस फैसले पर चिंता जताई और सुझाव दिया कि ऐसे संवेदनशील मामलों को कानून के दायरे में रहकर सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि सामाजिक बहिष्कार जैसे फैसले आगे चलकर कानूनी विवाद को जन्म दे सकते हैं।इस बैठक में हरप्रीत सिंह वंटी (सेक्रेटरी), लंबरदार बहादुर सिंह, जसवंत सिंह हैप्पी, निर्मल सिंह, गुरजिंदर सिंह सोनी, जगतार सिंह बिल्ला, भूपिंदर सिंह भिंदा, कृपाल सिंह कंदोला, रजिंदर सिंह, जसप्रीत सिंह, कुलदीप कौर और सुखविंदर कौर सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, विभिन्न स्थानों पर स्कूल बसों की सघन जांच

पंजाब 25 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली जिले में स्कूली…
Share to :

पंजाब के युवाओं को मिला भरोसा मान सरकार में 63 हजार सरकारी नौकरियाँ, पारदर्शी भर्ती

पंजाब 11जनवरी(दैनिक खबरनामा) पंजाब गतिशील नेतृत्व में ऐतिहासिक बदलाव मुख्यमंत्री भगवंत सिंह…
Share to :

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में JEE मेन्स पास करने वाले 369 विद्यार्थियों को किया सम्मानित, पंजाब शिक्षा में बदलाव की ओर अग्रसर

दैनिक ख़बरनामा मोहाली, 29 अप्रैल 2026 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

मथुरा नाव हादसा जगरांव में मातम, 5 मृतकों के शव पहुंचे घर; सीएम भगवंत मान ने दी श्रद्धांजलि

दैनिक खबरनामा 11 अप्रैल 2026 मथुरा के वृंदावन में हुए दर्दनाक नाव…
Share to :