दैनिक खबरनामा 21 अप्रैल 2026 लुधियाना में विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना डिवीजन नंबर 4 के SHO इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिकारी पर आरोप है कि उसने एक महिला के बेटे का जब्त किया गया सोने का आभूषण और चांदी का ब्रेसलेट वापस करने के बदले रिश्वत की मांग की थी।
शिकायतकर्ता वीनू, जो नूरवाला रोड की निवासी हैं, ने विजिलेंस को बताया कि उनके बेटे शुभम को 17 अप्रैल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बेटे से मिलने पर उसे पता चला कि पुलिस ने उसका कीमती सामान जब्त कर लिया है और उसके साथ मारपीट भी की जा रही है।जब वीनू ने SHO से सामान वापस मांगा, तो उसने 35,000 रुपये की मांग की। महिला ने 10,000 रुपये देने की कोशिश की, लेकिन SHO ने साफ मना करते हुए पूरी रकम लाने को कहा।महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए बातचीत को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दी। इसके बाद टीम ने जाल बिछाया और मंगलवार को जैसे ही SHO ने 30,000 रुपये लिए, उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।
इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह की अगुवाई में विजिलेंस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में ‘वीनस वीज़ा’ फर्म का लाइसेंस 3 महीने के लिए निलंबित

दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट-2012 के तहत…
Share to :

पीएनबी के 132वें स्थापना दिवस पर मोहाली में रक्तदान शिविर, 52 यूनिट रक्त संग्रहित

दैनिक ख़बरनामा मोहाली, 13 अप्रैल 2026 पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के 132वें…
Share to :

अमृतसर में आतंकी साजिश नाकाम, ब्यास थाना क्षेत्र की रइया चौकी के पीछे आईईडी बरामद

पंजाब 21 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) अमृतसर के ब्यास थाना क्षेत्र के…
Share to :

पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ी गर्मी, पटियाला सबसे गर्म12 मार्च तक बारिश के आसार नहीं

पंजाब 7 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम…
Share to :