दैनिक खबरनामा 23 अप्रैल 2026 अंबाला में वाहनों के पंजीकरण में सामने आई अनियमितताओं के बाद हरियाणा सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। परिवहन मंत्री अनिल विज ने मामले का संज्ञान लेते हुए राज्य के सभी उप मंडल (नागरिक) कार्यालयों और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं।मंत्री ने राजस्व और परिवहन विभाग के अतिरिक्त सचिवों को आदेश दिए हैं कि इस मामले की जांच राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के माध्यम से भी कराई जाए। अंबाला में एसडीएम कार्यालयों के जरिए तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों में अधूरे पतों पर वाहन पंजीकरण के मामले सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह गड़बड़ी केवल अंबाला तक सीमित नहीं हो सकती, बल्कि अन्य जिलों में भी इसी तरह की अनियमितताएं हो सकती हैं, इसलिए पूरे प्रदेश में जांच जरूरी है।बस ऑपरेटरों के लिए सख्त निर्देशपरिवहन मंत्री ने स्टेज कैरिज स्कीम-2016 के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निजी बस संचालकों को छात्रों, रियायती और मुफ्त पास धारकों को अनिवार्य रूप से यात्रा करानी होगी और इसके लिए सरकार की ओर से कोई अतिरिक्त अनुदान नहीं दिया जाएगा।
ट्रैफिक और सुरक्षा पर जोर सरकार ने शहरी क्षेत्रों में भारी वाहनों के अनधिकृत प्रवेश पर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। रिहायशी इलाकों और बाजारों में ऐसे वाहनों के प्रवेश से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ने की बात कही गई है।इसके अलावा निर्माण सामग्री ढोने वाले वाहनों के लिए भी नियम कड़े किए गए हैं। मिट्टी, रेत, सीमेंट और पत्थर ले जाने वाले वाहनों को ढंककर चलाना अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और प्रदूषण नियंत्रण मानकों के तहत चालान किया जाएगा। अधिकारियों को जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत मोहाली ट्रैफिक पुलिस द्वारा रयान इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम

पंजाब 24 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में राष्ट्रीय सड़क…
Share to :

महावीर जयंती पर SAS नगर में मीट-अंडा दुकानों और स्लॉटर हाउस बंद रखने के आदेश

दैनिक खबरनामा 31 मार्च 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती…
Share to :

जालंधर में ऑटो से युवक का शव बरामद, परिवार में मचा कोहराम

दैनिक खबरनामा 15 अप्रैल 2026 जालंधर के बस्ती शेख के अधीन नाखा…
Share to :

स्कूलों में किचन गार्डन से बच्चों को मिल सकता है प्राकृतिक पोषण: विजय दत्त

पंजाब 11 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य विजय…
Share to :