दैनिक खबरनामा 23 अप्रैल 2026 पंजाब की मशहूर सूफी सिंगर नूरां सिस्टर्स—ज्योति नूरां और सुल्ताना नूरां—के परिवार में उस समय विवाद गहरा गया, जब उनके पिता गुलशन मीर की दोनों किडनी खराब होने के बाद उन्हें जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले 2-3 महीनों से चल रहे इलाज के दौरान परिवार की ओर से आर्थिक सहायता के लिए एक क्यूआर कोड भी जारी किया गया था, जिसे लेकर ज्योति नूरा की नाराजगी सामने आई बताई जा रही है।आरोप है कि ज्योति नूरा के पति उस्मान ने उनके भाई साहिल मीर की एक लड़की के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और कथित तौर पर उसे धमकी भी दी। इस घटनाक्रम के बाद साहिल मीर ने अपनी मां और छोटी बहन को पूरी जानकारी दी।मामला बढ़ने पर गुलशन मीर की पत्नी ने थाना डिवीजन नंबर-5 में ज्योति नूरा और उनके पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। मां का कहना है कि उनका बेटा डिप्रेशन में है और अगर उसे कुछ हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी ज्योति और उनके पति की होगी।वहीं, परिवार के अन्य सदस्य पिता के इलाज में जुटे हुए हैं। सबसे छोटी बेटी रितु नूरा अपने पति के साथ अस्पताल में रहकर उनकी देखभाल कर रही है, जबकि सुल्ताना नूरा भी इलाज के लिए आर्थिक सहयोग भेज रही हैं। आरोप यह भी है कि ज्योति नूरा पिछले कई महीनों से न तो अपने पिता से मिलने आईं और न ही परिवार के संपर्क में हैं।फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।