दैनिक खबरनामा 23 अप्रैल 2026 रोपड़ (रूपनगर) जिले में खैर की अवैध कटाई और तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 नामजद और 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। देर रात हरिपुर-बर्दार क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापा मारा।छापेमारी के दौरान एक पिकअप गाड़ी खाली हालत में मिली, जबकि दूसरी गाड़ी से सरकारी खैर की लकड़ी हिमाचल नंबर के कैंटर में लोड की जा रही थी। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर विरोध शुरू कर दिया और बहस में उलझा लिया। इस दौरान आरोपी दो कैंटर और एक पिकअप सहित तीन वाहन लेकर फरार हो गए।
इसके बाद पुलिस ने वन विभाग के साथ मिलकर बर्दार (टांडा) में एक अन्य ठिकाने पर छापा मारा, जहां से भारी मात्रा में खैर की छीली हुई लकड़ी, छिलका, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और पेट्रोल आरा बरामद किया गया।स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है, लेकिन वन विभाग की भूमिका पर सवाल भी खड़े किए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में 24 घंटे वन विभाग का नाका होने के बावजूद अवैध कटाई और लकड़ी के डिपो सक्रिय हैं। लोगों ने यह भी याद दिलाया कि हाईकोर्ट द्वारा पेड़ों की कटाई पर सख्त रोक के बावजूद तस्करी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ब्राइट माइंड्स पंजाब-2026’ में 1050 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, निजी स्कूलों की फीस वृद्धि 5 प्रतिशत तक सीमित करने का ऐलान

दैनिक खबरनामा | श्री मुक्तसर साहिब, 24 जून 2026. पंजाब सरकार ने…

जालंधर में पासिंग आउट परेड में CM मान का संदेश “गरीब की दुआ कमाओ, संवेदनशील पुलिसिंग अपनाओ”

पंजाब 25 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के (C M)भगवंत मान बुधवार…

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 26वीं बस मोहाली से रवाना

दैनिक ख़बरनामा 24 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा…

पंजाब में अपराध बेलगाम, जालंधर में AAP नेता लक्की ओबरॉय की सरेआम हत्या

पंजाब 7 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब पंजाब में अपराध…