दैनिक खबरनामा 23 अप्रैल 2026 रोपड़ (रूपनगर) जिले में खैर की अवैध कटाई और तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 नामजद और 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। देर रात हरिपुर-बर्दार क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापा मारा।छापेमारी के दौरान एक पिकअप गाड़ी खाली हालत में मिली, जबकि दूसरी गाड़ी से सरकारी खैर की लकड़ी हिमाचल नंबर के कैंटर में लोड की जा रही थी। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर विरोध शुरू कर दिया और बहस में उलझा लिया। इस दौरान आरोपी दो कैंटर और एक पिकअप सहित तीन वाहन लेकर फरार हो गए।
इसके बाद पुलिस ने वन विभाग के साथ मिलकर बर्दार (टांडा) में एक अन्य ठिकाने पर छापा मारा, जहां से भारी मात्रा में खैर की छीली हुई लकड़ी, छिलका, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और पेट्रोल आरा बरामद किया गया।स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है, लेकिन वन विभाग की भूमिका पर सवाल भी खड़े किए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में 24 घंटे वन विभाग का नाका होने के बावजूद अवैध कटाई और लकड़ी के डिपो सक्रिय हैं। लोगों ने यह भी याद दिलाया कि हाईकोर्ट द्वारा पेड़ों की कटाई पर सख्त रोक के बावजूद तस्करी जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कई बाइक बरामद

मोहाली 29 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली सिटी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक…
Share to :

शिवरात्रि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक कुलवंत सिंह बोले रक्तदान है सबसे महान सेवा

पंजाब 15 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) मोहाली जिले के गांव श्यामपुर में…
Share to :

पंजाब बजट में बड़ा ऐलान महिलाओं को मिलेंगे ₹1000 प्रतिमाह, टैक्स पेयर और कारोबारी महिलाएं रहेंगी बाहर

पंजाब 4 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में चुनावी साल के…
Share to :

मोहाली के छह स्पोर्ट्स स्टेडियमों के संचालन का जिम्मा ठेके पर, कोच भर्ती पर 3 करोड़ खर्च करेगा गमाडा

पंजाब 28 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट…
Share to :