दैनिक खबरनामा 24 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है, जहां पार्टी के सात राज्यसभा सांसद BJP में शामिल हो गए हैं। इस घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान विदेश दौरे से लौटकर चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं और शाम 4:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान वह बीजेपी पर तीखा हमला बोल सकते हैं।वहीं, दिल्ली में AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस पूरे मामले पर सवाल उठाते हुए इसे “ऑपरेशन लोटस” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन नेताओं पर हाल ही में ED की कार्रवाई चल रही थी, वे अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं।संजय सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले पर बीजेपी को जवाब देना चाहिए और जनता ऐसे “गद्दार” नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी। इस घटनाक्रम ने पंजाब की राजनीति में हलचल तेज कर दी है और अब सभी की नजरें CM मान की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं।
You May Also Like
PU की रिसर्च स्कॉलर दीक्षा मक्कड़ ने UGC NET में मारी बाजी, ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल
- Vishal
- February 11, 2026
ट्राइसिटी में रसोई गैस संकट गहराया, एजेंसियों पर लंबी कतारें 1906 का कॉमर्शियल सिलिंडर 3500 तक बिक रहा
- Vishal
- March 13, 2026
चंडीगढ़ BJP ऑफिस ग्रेनेड अटैक पुलिस सिस्टम पर उठे सवाल, रिटायर्ड SP बोले पहले अपराधी बच नहीं पाते थे
- Vishal
- April 3, 2026
चंडीगढ़ की जलापूर्ति और सीवरेज व्यवस्था बदहाल, सेकेंड इनिंग्स एसोसिएशन ने प्रशासन को चेताया
- Vishal
- January 6, 2026