दैनिक खबरनामा 25 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में एक्साइज विभाग चार शराब ठेकों की नीलामी 28 अप्रैल को करेगा। इनमें से तीन ठेके पहले 19 मार्च की नीलामी में बिक चुके थे, लेकिन बाद में ठेकेदारों ने उन्हें सरेंडर कर दिया। वहीं एक ठेका अधिक कीमत के कारण बिक नहीं पाया था। अब विभाग ने इन ठेकों की रिजर्व प्राइस में करीब 17 प्रतिशत तक कटौती कर दी है, ताकि नई नीलामी में अधिक बोलीदाता आकर्षित हो सकें।सेक्टर 41 और अटावा में ठेकेदारों को उपयुक्त जगह नहीं मिलने के कारण ठेके वापस कर दिए गए थे। अटावा में पहले चौक के पास प्रस्तावित स्थान को अनुपयुक्त माना गया। सेक्टर 22 का ठेका भी सरेंडर कर दिया गया था, जबकि सेक्टर 37 का ठेका अधिक कीमत के कारण पिछली बार नहीं बिक पाया था। विभाग ने चारों ठेकों की रिजर्व प्राइस में कुल मिलाकर लगभग एक करोड़ रुपये की कमी की है।नई दरों के अनुसार सेक्टर 37 का रिजर्व प्राइस 7.01 करोड़ रुपये से घटाकर 4.98 करोड़ रुपये कर दिया गया है। सेक्टर 22 का ठेका 2.43 करोड़ से घटाकर 2.10 करोड़, सेक्टर 41 का 2.45 करोड़ से घटाकर 2.14 करोड़ और अटावा का 4.11 करोड़ से घटाकर 3.98 करोड़ रुपये कर दिया गया है। विभाग को उम्मीद है कि कीमतों में कमी से इस बार सभी ठेकों की सफल नीलामी हो जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में गहराया LPG संकट, 10 साल बाद फिर शुरू होगी केरोसिन सप्लाई; स्टोव की मांग में उछाल

दैनिक खबरनामा 31 मार्च 2026 चंडीगढ़ में एलपीजी संकट लगातार गहराता जा…
Share to :

चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में FAR बढ़ाने की तैयारी, उद्योगों को मिलेगी बड़ी राहत

दैनिक खबरनामा 13 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में उद्योगपतियों को…
Share to :

AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब

दैनिक खबरनामा 24 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में पंजाब के सनौर से आम…
Share to :

हल्लोमाजरा में गंदा पानी और जाम सीवर से त्राहिमाम, लोग मकान बेचने को मजबूर

चंडीगढ़ 13 फरवरी 2026(दैनिक कहबरनामा ) चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा इलाके के हालात…
Share to :