दैनिक खबरनामा 25 अप्रैल 2026 पठानकोट के गांव सिहोड़ा कलां में लव मैरिज के बाद बड़ा विवाद सामने आया है। शादी के 23 दिन बाद लड़की के परिजनों पर लड़के के घर में घुसकर मारपीट करने और अपनी बेटी (बहू) को जबरन साथ ले जाने के गंभीर आरोप लगे हैं।शिकायत के अनुसार, लड़की के परिजनों ने लड़के की मां और बहन के साथ धक्कामुक्की की और उन्हें थप्पड़-मुक्के मारे। घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर लड़की के माता-पिता और भाई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायतकर्ता काजल शर्मा ने बताया कि उनके बेटे पंकज शर्मा ने 30 मार्च को मलिकपुर मंदिर में गांव की ही एक युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों 21 अप्रैल को घर लौटे थे।आरोप है कि 23 अप्रैल की सुबह, जब पंकज काम से बाहर गया हुआ था, तब लड़की के पिता, माता और भाई हथियारों के साथ घर में घुस आए। उन्होंने पंकज की मां और बहन के साथ मारपीट की और बाद में अपनी बेटी को जबरन साथ ले गए।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :