दैनिक खबरनामा 25 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के धनास स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला हत्या में बदल गया। ससुराल पक्ष ने पहले इसे नेचुरल डेथ बताकर मामला दबाने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।मृतका प्रतिमा की शादी करीब दो साल पहले नवीन से हुई थी और उसकी 10 महीने की एक बेटी भी है। 4 अप्रैल को प्रतिमा घर में मृत पाई गई। उस समय पति काम पर गया हुआ था और घर में सास मौजूद थी। परिजनों के अनुसार, प्रतिमा बेड पर अचेत अवस्था में मिली, जिसके बाद उसे सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना अस्पताल से पुलिस को मिली, जिसके बाद जांच शुरू की गई। मजिस्ट्रेट के आदेश पर नायब तहसीलदार से जांच करवाई गई। शुरुआत में परिवार की ओर से किसी तरह का आरोप नहीं लगाया गया, लेकिन जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए।पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि घटना से करीब 10 दिन पहले घर में मारपीट हुई थी। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई, जिससे हत्या का शक गहरा गया।पूछताछ में ससुराल पक्ष के बयानों में विरोधाभास सामने आया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गए और कबूल किया कि पति ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर प्रतिमा की तकिए से मुंह दबाकर हत्या की।
इसी आधार पर पुलिस ने पति नवीन, सास रीवा देवी और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

झूठा हलफनामा दाखिल करने पर वकील दोषी करार, चंडीगढ़ कोर्ट का बड़ा फैसला

चंडीगढ़ 4 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट…
Share to :

मनीमाजरा के मोटर मार्केट में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 39 अवैध व लावारिस वाहन जब्त

चंडीगढ़ 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के चंडीगढ़। नगर निगम…
Share to :

पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ेगी गर्मी, 5-6°C तक चढ़ेगा पारा; फिलहाल बारिश के आसार कम

दैनिक खबरनामा 12 अप्रैल 2026 अप्रैल के शुरुआती दो हफ्तों में बारिश…
Share to :

वित्तीय संकट से उबर रही चंडीगढ़ नगर निगम, आय में 28% की बढ़ोतरी

चंडीगढ़ 15 जनवरी( जगदीश कुमार) चंडीगढ़।पिछले पांच वर्षों से गंभीर वित्तीय संकट…
Share to :