दैनिक खबरनामा 28 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए अब e-KYC कराना अनिवार्य कर दिया गया है। गैस कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और संभावित गैस संकट को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। खासतौर पर खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव के बीच गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।गैस एजेंसियों के अनुसार, राज्यभर में e-KYC अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत हर उपभोक्ता का सत्यापन किया जाएगा। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि गैस का लाभ केवल वास्तविक उपभोक्ताओं तक ही पहुंचे और फर्जी या निष्क्रिय कनेक्शनों की पहचान की जा सके।कंपनियों ने साफ किया है कि जो उपभोक्ता समय पर अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे, उनके गैस कनेक्शन अस्थायी रूप से ब्लॉक किए जा सकते हैं। इसलिए उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी गैस एजेंसी या अधिकृत केंद्र पर जाकर e-KYC करा लें।गैस एजेंसियों का कहना है कि इस अभियान से पारदर्शिता बढ़ेगी और जरूरतमंद लोगों को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।ये दस्तावेज होंगे जरूरी
e-KYC के लिए उपभोक्ताओं को आधार कार्ड, पंजीकृत मोबाइल नंबर, एलपीजी उपभोक्ता संख्या या पासबुक साथ लेकर जाना होगा। सत्यापन के दौरान मोबाइल नंबर पर OTP के जरिए पुष्टि भी की जाएगी।