दैनिक खबरनामा 7 मई 2026 Himachal Pradesh सरकार ने एचपी सचिवालय सेवा (HPSS) के अधिकारियों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 अधिकारियों के तबादला और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। राज्य चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद मुख्य सचिव Sanjay Gupta ने आदेश जारी किए। कार्मिक विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार कई अधिकारियों को नए विभागों में जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि चार अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नई तैनाती दी गई है।आदेशों के तहत विजय कुमार को डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस विभाग से हटाकर गृह विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। मनमोहन चोपड़ा को आयुष विभाग से गृह विभाग में अंडर सेक्रेटरी लगाया गया है। वंदना को उद्योग विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग में भेजा गया है। वहीं रंजना शर्मा को शिक्षा विभाग से हटाकर युवा सेवाएं एवं खेल तथा डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस विभाग में अंडर सेक्रेटरी बनाया गया है। रमेश चंद को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग से अंडर सेक्रेटरी इंडस्ट्री की जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा सरकार ने चार अधिकारियों को प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी सौंपी है। तरुण सक्सेना को अंडर सेक्रेटरी फाइनेंस-IF, वंदना गुप्ता को अंडर सेक्रेटरी आयुष, वेद प्रकाश को अंडर सेक्रेटरी फाइनेंस एंड रेगुलेशन और गोविंद बल्लभ उपाध्याय को अंडर सेक्रेटरी पर्सनल नियुक्त किया गया है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
You May Also Like
हिमाचल प्रदेश सैलानियों की बर्फीले नए साल के लिए उमड़ी भीड़
- Vishal
- December 31, 2025
शिमला के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप परिसर खाली, जांच में जुटी पुलिस
- Vishal
- May 4, 2026
हिमाचल में बजट घोषणाएं कागजों तक सीमित, हेलीपोर्ट से स्कूल तक कई योजनाएं अधर में
- Vishal
- March 18, 2026
हिमाचल में अप्रैल में बर्फबारी का कहर ओलावृष्टि से फसलें तबाह, हजारों पर्यटक फंसे
- Vishal
- April 5, 2026