दैनिक ख़बरनामा 28 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर,
विश्व टीकाकरण सप्ताह के अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा नजदीकी गांव बहलोलपुर के शिशु निकेतन स्कूल में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सात स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।इस दौरान छात्रों के बीच टीकाकरण के महत्व को लेकर पोस्टर मेकिंग, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।डॉ. संगीता जैन ने अपने संबोधन में कहा कि टीकाकरण स्वस्थ जीवन के लिए सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपायों में से एक है। यह शरीर को विभिन्न बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार करता है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के कारण कई खतरनाक बीमारियां खत्म हो चुकी हैं, जैसे कि पोलियो कई देशों में पूरी तरह समाप्त हो गया है।उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकार द्वारा निर्धारित टीकाकरण शेड्यूल के अनुसार टीके जरूर लगवाएं। साथ ही अभिभावकों को अपने बच्चों का समय पर टीकाकरण करवाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए और विद्यार्थियों को भी इस विषय में जागरूक रहना चाहिए।कार्यक्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गिरीश डोगरा, विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ डॉ. विक्रम गुप्ता, सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. अलकजोत कौर, स्कूल की प्रिंसिपल अभिलाषा तिवारी, डॉ. किरणदीप कौर, डॉ. सिमन ढिल्लों सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी और शिक्षक भी मौजूद रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :