दैनिक ख़बरनामा एसएएस नगर, 28 अप्रैल 2026 डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जिले में आगामी जनगणना कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की और इसके सुचारू व प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।उन्होंने बताया कि जनगणना का पहला चरण सेल्फ एन्यूमरेशन के साथ 30 अप्रैल से 14 मई तक चलेगा। नागरिक https://se.census.gov.in⁠� पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। सेल्फ एन्यूमरेशन के माध्यम से दी गई जानकारी की बाद में घर-घर जाकर फील्ड विजिट के दौरान पुष्टि की जाएगी।जनगणना का दूसरा चरण, जिसमें घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाएगा, 15 मई से शुरू होकर 13 जून तक जारी रहेगा।डिप्टी कमिश्नर ने इस कार्य के महत्व पर जोर देते हुए सभी सुपरवाइजर्स और एन्यूमरेटर्स से अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इससे प्राप्त आंकड़े विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।उन्होंने जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की छूट न मांगने के निर्देश दिए और कहा कि जिले में सीमित स्टाफ है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी का योगदान इस कार्य की सफलता के लिए बेहद जरूरी है।
बैठक में असिस्टेंट कमिश्नर (जी) डॉ. अंकिता कंसल भी उपस्थित रहीं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :