दैनिक खबरनामा 28 अप्रैल 2026 अंबाला हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अंबाला कैंट में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी किसी बड़े टारगेट को शूट करने की फिराक में थे। पुलिस ने इनके कब्जे से विदेशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, STF को सूचना मिली थी कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश के दो बदमाश शास्त्री कॉलोनी के पास NH-44 ओवरब्रिज के नीचे मौजूद हैं। सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर राजन के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने उन्हें दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूपेंद्र सिंह उर्फ थापा (आगरा, यूपी) और नितिन उर्फ जट्टा (भरतपुर, राजस्थान) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान भूपेंद्र से ‘मेड इन स्पेन’ पिस्टल और मैगजीन में 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए, जबकि नितिन के पास से एक अतिरिक्त मैगजीन और 2 जिंदा कारतूस मिले।पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें गैंगस्टर रोहित गोदारा, जयप्रकाश उर्फ जेपी, देवेंद्र और वीरेंद्र उर्फ चारण ने हथियारों के साथ अंबाला भेजा था। उन्हें यहां पहुंचकर टारगेट की जानकारी मिलने के बाद हत्या को अंजाम देना था।इस मामले में अंबाला के थाना पड़ाव में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके नेटवर्क व संभावित टारगेट की जांच में जुटी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने VB-GRAMG राज्य स्तरीय सम्मेलन में की शिरकत, ग्रामीण रोजगार व आजीविका पर दिया जोर

हरियाणा 18 जनवरी (दैनिक खबरनामा)हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी…
Share to :

हरियाणा में ईएसआई अनिवार्य 10+ कर्मचारियों वाले निजी प्रतिष्ठानों को 31 जनवरी तक करना होगा पंजीकरण, नहीं तो लगेगा जुर्माना

हरियाणा 22 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा में दस या उससे अधिक…
Share to :

हरियाणा राज्यसभा चुनाव संजय भाटिया और कर्मवीर सिंह बौद्ध ने भरा नामांकन, सतीश नांदल निर्दलीय मैदान में

हरियाणा 5 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा में राज्यसभा की दो…
Share to :

आज सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला हरियाणा के 4600 ग्रुप C-D कर्मचारियों के भविष्य पर टिकी निगाहें

दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 हरियाणा में ग्रुप C और ग्रुप D…
Share to :