दैनिक ख़बरनामा 29 अप्रैल 1026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, डायरेक्टर, स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) किरण शर्मा ने अपनी टीम के साथ जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर और रूपनगर के विभिन्न सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान टीम में एएसपीडी क्वालिटी डॉ. नवनीत कद, स्टेट कोऑर्डिनेटर प्राइमरी हरमनजोत सिंह, स्टेट रिसोर्स पर्सन हरजीत कौर, नीलम कुमारी और गौरव नगोरी शामिल रहे। टीम ने दोनों जिलों के करीब 8 सरकारी स्कूलों—सरकारी प्राइमरी स्कूल ब्राह्मणवाला, सरकारी मिडिल स्कूल भुरड़े, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मकड़ौना कलां, सरकारी मिडिल स्कूल फतेहपुर टप्परियां, सरकारी प्राइमरी स्कूल सियासतपुर रोपड़ और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुराली—का निरीक्षण किया।
डायरेक्टर किरण शर्मा और उनकी टीम ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया का अवलोकन किया और शिक्षकों से बातचीत कर मिशन समर्प्थ की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान गतिविधि आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर, प्रगति और स्वतंत्र मूल्यांकन की दोबारा जांच पर विशेष ध्यान दिया गया।टीम ने मिशन समर्प्थ के तहत चल रही गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ-साथ विद्यार्थियों का औचक मूल्यांकन भी किया। इसके अलावा स्कूलों में माइंडफुलनेस गतिविधियों, मिड-डे मील की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की उपस्थिति की भी जांच की गई।निरीक्षण के दौरान SCERT टीम ने स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए कि विभाग द्वारा जारी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। खासतौर पर विद्यार्थियों की ग्रुपिंग और टाइम टेबल को नियमों के अनुसार लागू करने पर जोर दिया गया।टीम ने निरीक्षण संबंधी टिप्पणियां स्कूलों की विजिटर बुक में दर्ज कीं और कहा कि मिशन समर्प्थ का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों में सुधार लाना है, जिसके लिए लगातार मॉनिटरिंग और सुधार जरूरी है। कुछ स्कूलों में अच्छे कार्यों की सराहना भी की गई और अन्य स्कूलों को उनसे प्रेरणा लेने के लिए कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली के होटल में आधी रात पुलिस की रेड, 7 लड़कियां रेस्क्यू 5 स्टाफ गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 मोहाली जीरकपुर के एक होटल में बीती…

पंजवां अखाड़ा लोक विरासत और सूफियाना रंग में ढली नई प्रस्तुति, 21 जनवरी को होगी रिलीज

पंजाब 20 जनवरी (जगदीश कुमार )पंजाब की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परंपरा को लेकर…

गांवों में फिटनेस और विकास को बढ़ावा सांसद मालविंदर सिंह कंग ने पलहेड़ी व मछली कलां में ओपन जिम का किया उद्घाटन

पंजाब 24 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली। ग्रामीण क्षेत्रों में…

अमृतसर में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, CCTV में कैद दर्दनाक घटना

दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 पंजाब के अमृतसर में शिवाला फाटक इलाके…