दैनिक ख़बरनामा 29 अप्रैल 1026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, डायरेक्टर, स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) किरण शर्मा ने अपनी टीम के साथ जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर और रूपनगर के विभिन्न सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान टीम में एएसपीडी क्वालिटी डॉ. नवनीत कद, स्टेट कोऑर्डिनेटर प्राइमरी हरमनजोत सिंह, स्टेट रिसोर्स पर्सन हरजीत कौर, नीलम कुमारी और गौरव नगोरी शामिल रहे। टीम ने दोनों जिलों के करीब 8 सरकारी स्कूलों—सरकारी प्राइमरी स्कूल ब्राह्मणवाला, सरकारी मिडिल स्कूल भुरड़े, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मकड़ौना कलां, सरकारी मिडिल स्कूल फतेहपुर टप्परियां, सरकारी प्राइमरी स्कूल सियासतपुर रोपड़ और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुराली—का निरीक्षण किया।
डायरेक्टर किरण शर्मा और उनकी टीम ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया का अवलोकन किया और शिक्षकों से बातचीत कर मिशन समर्प्थ की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान गतिविधि आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर, प्रगति और स्वतंत्र मूल्यांकन की दोबारा जांच पर विशेष ध्यान दिया गया।टीम ने मिशन समर्प्थ के तहत चल रही गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ-साथ विद्यार्थियों का औचक मूल्यांकन भी किया। इसके अलावा स्कूलों में माइंडफुलनेस गतिविधियों, मिड-डे मील की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की उपस्थिति की भी जांच की गई।निरीक्षण के दौरान SCERT टीम ने स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए कि विभाग द्वारा जारी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। खासतौर पर विद्यार्थियों की ग्रुपिंग और टाइम टेबल को नियमों के अनुसार लागू करने पर जोर दिया गया।टीम ने निरीक्षण संबंधी टिप्पणियां स्कूलों की विजिटर बुक में दर्ज कीं और कहा कि मिशन समर्प्थ का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों में सुधार लाना है, जिसके लिए लगातार मॉनिटरिंग और सुधार जरूरी है। कुछ स्कूलों में अच्छे कार्यों की सराहना भी की गई और अन्य स्कूलों को उनसे प्रेरणा लेने के लिए कहा गया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :