दैनिक खबरनामा 30 अप्रैल 2026 अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल एक सक्रिय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अमृतसर-जालंधर हाईवे पर स्थित अड्डा मानावाला के पास की गई, जहां पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 6 किलो हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी अकेले काम नहीं कर रहा था, बल्कि वह एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़ा हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दुबई (यूएई) में बैठे एक हैंडलर के निर्देश पर इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा था। इस नेटवर्क का संचालन सुल्तानविंड निवासी अंतरप्रीत सिंह कर रहा है, जो पहले से ही नशीले पदार्थों की तस्करी के कई मामलों में वांछित है।जांच एजेंसियों का मानना है कि यह गिरोह सीमापार तस्करी के जरिए पंजाब में नशे की सप्लाई कर रहा था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बादल नर्सिंग इंस्टीट्यूट में छात्रा का सुसाइड

दैनिक खबरनामा 29 अप्रैल 2026 पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले के गांव…
Share to :

बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिला बीएलओ को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

पंजाब 10 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को…
Share to :

राजपुरा के राजगढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग, प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल

पंजाब 2 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में बढ़ते अपराध के…
Share to :

लुधियाना में करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश फरार ठग दंपति गिरफ्तार, निवेश के नाम पर लोगों को बनाया शिकार

दैनिक खबरनामा 9 मार्च 2026 लुधियाना शहर में बड़े स्तर पर धोखाधड़ी…
Share to :