दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 7 जुलाई 2026. पंजाब में बुजुर्गों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन सुनिश्चित करने की दिशा में मान सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। राज्य के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में सरकारी प्रबंधन के तहत एक आधुनिक वृद्धाश्रम (सीनियर सिटिजन होम) स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए सेक्टर-78 में 2.92 एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है।

यह जानकारी पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार बुजुर्गों के कल्याण और उनके सम्मानजनक जीवन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी देखभाल करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि प्रस्तावित वृद्धाश्रम केवल एक भवन नहीं होगा, बल्कि ऐसा सुरक्षित और आत्मीय वातावरण प्रदान करेगा, जहां बेसहारा और जरूरतमंद बुजुर्गों को परिवार जैसा स्नेह, सम्मान और देखभाल मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जीवन के अंतिम पड़ाव में किसी भी बुजुर्ग को अकेलेपन या असहायता का सामना न करना पड़े।

मंत्री ने बताया कि परियोजना को शीघ्र गति देने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। गमाडा द्वारा आवंटित भूमि का भौतिक कब्जा जल्द ही सामाजिक सुरक्षा विभाग को सौंपा जाएगा, जिसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अत्याधुनिक वृद्धाश्रम राज्य के बुजुर्गों के लिए सुरक्षित आश्रय और सम्मानजनक जीवन का केंद्र बनेगा तथा सरकार की जनकल्याणकारी सोच को नई पहचान देगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :