चंडीगढ़ 22 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ ब्रांच में करीब 590 करोड़ रुपये की बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यह गड़बड़ी हरियाणा सरकार से जुड़े कुछ विभागीय खातों में पाई गई है। बैंक प्रबंधन ने स्वयं स्टॉक एक्सचेंज को इस मामले की जानकारी देते हुए स्वीकार किया है कि बैंक के कुछ कर्मचारियों ने अनधिकृत और गलत तरीके से लेन-देन किए। प्रारंभिक जांच में बाहरी व्यक्तियों की संलिप्तता की आशंका भी जताई गई है।मामले का खुलासा 18 फरवरी 2026 को तब हुआ, जब हरियाणा सरकार के एक विभाग ने अपना खाता बंद कर धनराशि दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने का अनुरोध किया। प्रक्रिया के दौरान खाते के बैलेंस में भारी अंतर पाया गया। विभाग द्वारा बताई गई रकम बैंक रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रही थी। इसके बाद बैंक ने आंतरिक जांच शुरू की, जिसमें कई खातों में समान प्रकार की हेराफेरी सामने आई।घटना की गंभीरता को देखते हुए बैंक ने तुरंत चार संदिग्ध कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही विस्तृत जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। बैंक प्रबंधन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ग्राहकों के हितों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। मामले में आगे कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कड़ाके की ठंड में मानवता की मिसाल सेक्टर-56 चंडीगढ़ में समाजसेवी सोनू खान ने जरूरतमंदों को बांटी टोपी, जुराब और शाल

चंडीगढ़ 5 जनवरी( जगदीश कुमार) शहर में लगातार बढ़ रही सर्दी के…
Share to :

चंडीगढ़ में Sikhlens Film Festival का भव्य आयोजन, 25 फिल्मों का प्रदर्शन और 41 कलाकार सम्मानित

चंडीगढ़ 28 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित Tagore Theatre में…
Share to :

1 मार्च को चंडीगढ़ में होगी इंटरनेशनल मैराथन, विजेताओं को मिलेंगे करोड़ों के इनाम

चंडीगढ़ 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में 1 मार्च को…
Share to :

पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई दो वरिष्ठ IAS अधिकारी सस्पेंड, विभागों में फेरबदल

चंडीगढ़ 8 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रशासनिक…
Share to :