दैनिक खबरनामा 3 मार्च 2026 मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात के चलते पंजाब के बड़ी संख्या में लोग अलग-अलग खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, अभिनेता एक्टर एमी विर्क का परिवार भी यूएई में फंस गया है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी और 6 साल की बेटी उड़ानें रद्द होने के कारण पंजाब वापस नहीं लौट पा रही हैं।एमी विर्क ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट से आने वाली हर खबर उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रभावित कर रही है। उनकी बेटी भी डरी हुई है और मासूमियत में कह रही है कि यदि कुछ हुआ तो वह बेड के नीचे छिप जाएगी। इस भावुक पोस्ट के बाद उनके प्रशंसक और परिजन लगातार हालचाल ले रहे हैं।इधर, दुबई में हनीमून मनाने गया मानसा का एक नवविवाहित जोड़ा भी वहां फंसा हुआ है। परिवार के सदस्य पंजाब में चिंतित हैं और लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, बठिंडा के एक प्रिंसिपल ने भी वीडियो जारी कर खुद के दुबई में फंसे होने की जानकारी दी है और भारत सरकार से सुरक्षित वापसी की अपील की है।भारत और मिडिल ईस्ट के बीच फिलहाल आवाजाही प्रभावित है, जिससे कई भारतीय नागरिकों की वापसी अटकी हुई है। इस बीच पंजाब सरकार ने अपने नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि राज्य सरकार विदेश मंत्रालय के संपर्क में है और हर संभव मदद की जा रही है।
मदद के लिए लोग 0172-2260042 और 0172-2260043 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सऐप नंबर +91 94787 79112 भी जारी किया गया है, ताकि फंसे हुए लोगों तक जल्द सहायता पहुंचाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: 15 साल का अलगाव और वैवाहिक दायित्वों से दूरी बनी तलाक का आधार

नई दिल्ली (दैनिक खबरनामा), 4 जून 2026। सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू विवाह…

रायगंज में राहुल गांधी की रैली से पहले हेलीपैड में तोड़फोड़, कांग्रेस ने TMC पर लगाए गंभीर आरोप

दैनिक खबरनामा 13 अप्रैल 2026 पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले…

स्वतंत्रता दिवस 2026: लाल किले से पहली बार सामूहिक गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, युवाओं को मिलेगा विशेष सम्मान

दैनिक खबरनामा | 10 अगस्त | नई दिल्ली: देश 15 अगस्त 2026…

गोवंश चारा घोटाले की पोल खुली अस्थाई गौशाला में बदहाली, भूख-कुपोषण से तड़पते गोवंश

उत्तर प्रदेश 11 जनवरी (दैनिक खबरनामा)बांदा जिले के बिसंडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम…