पंजाब 3 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) श्री आनंदपुर साहिब में चल रहे होला मोहल्ला समारोह के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंजाब सरकार ने ‘ऑल वेदर’ स्थायी टेंट सिटी स्थापित की है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि 300 कमरों वाली यह टेंट सिटी पूरे वर्ष खुली रहेगी और भविष्य में इसका विस्तार भी किया जाएगा। बुकिंग के लिए विशेष पोर्टल और मोबाइल एप तैयार किए जा रहे हैं। इसे मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से भी जोड़ा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु लाभ उठा सकें।
पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोरसमारोह के दौरान सिंगल-यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सभी लंगर स्थलों पर बायोडिग्रेडेबल विकल्प उपलब्ध कराने का खर्च वहन करेगा। प्लेट, कप और अन्य सामग्री पूरी तरह गैर-प्लास्टिक और पर्यावरण अनुकूल होगी। पवित्र नगरी को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। पांच प्यारों के पार्क का नवीनीकरण किया गया है, जबकि भाई जैता जी संग्रहालय समेत ऐतिहासिक स्थल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।पार्किंग, ट्रॉली सिटी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामबड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से आने वाली संगत को ध्यान में रखते हुए 28 समर्पित पार्किंग जोन बनाए गए हैं। दो विशेष ट्रॉली सिटी और एक ट्रॉली स्ट्रीट भी विकसित की गई है। माझा- दोआबा क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं को चरण गंगा के निकट तथा मालवा-चंडीगढ़ की ओर से आने वालों को झिंझड़ी स्थित केंद्र में ठहराया जाएगा।तख्त श्री केसगढ़ साहिब और किला आनंदगढ़ साहिब तक पहुंचाने के लिए 100 ई-रिक्शा शटल सेवाएं चलाई जाएंगी। चरण गंगा स्टेडियम और प्रमुख स्थलों पर एंबुलेंस तैनात हैं तथा आम आदमी क्लिनिक भी कार्यरत हैं। मुख्य मार्गों पर त्रिस्तरीय बैरिकेडिंग लागू की गई है।2 और 3 मार्च की शाम विरासत-ए-खालसा में भव्य आतिशबाजी का आयोजन होगा। लाइव प्रसारण के लिए 20 बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। स्कूलों को मिल रही धमकियों के संबंध में मंत्री ने इसे गंभीर विषय बताते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :