पंजाब 11 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आम आदमी पार्टी (AAP) के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह पूरी तरह संविधान के दायरे में रहकर काम कर रहे हैं। फाजिल्का में नशे के खिलाफ निकाली जा रही उनकी पदयात्रा का मंगलवार को तीसरा दिन रहा। इस दौरान राज्यपाल ने मीडिया से बातचीत में AAP द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब दिया।कटारिया ने कहा कि AAP ने पहले ही इस पदयात्रा को लेकर “पॉलिटिकल स्मेल” यानी राजनीतिक उद्देश्य होने की बात कही थी, लेकिन उनकी मंशा किसी भी प्रकार की राजनीति करने की नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह यात्रा पूरी तरह जनहित में है और इसका मकसद पंजाब को नशे की समस्या से मुक्त कराना है।राज्यपाल ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती है और इसके खिलाफ एकजुट होकर लड़ना जरूरी है। उन्होंने जनता से अपील की कि वह नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करें और युवाओं को इस दलदल से बचाने के लिए जागरूकता बढ़ाएं।कटारिया ने दोहराया कि वह किसी पार्टी के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि राज्य के हित में काम कर रहे हैं।