दैनिक खबरनामा 4 मई 2026 अमृतसर के जंडियाला गुरु के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें एक 10 वर्षीय बच्चा भी शामिल था। गनीमत रही कि सभी लोग समय रहते कार से बाहर निकल आए, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।जानकारी के अनुसार, सभी सवार पट्टी के गांव कच्चे पक्के से जंडियाला गुरु आए थे। कार में एक आर्मी जवान भी मौजूद था, जो अपनी छुट्टी खत्म होने के बाद ड्यूटी के लिए जम्मू जा रहा था। परिजन उसे जालंधर छोड़ने जा रहे थे, जहां से वह अपने साथी के साथ आगे रवाना होने वाला था। इसी दौरान वे जंडियाला गुरु के पास दूसरे जवान का इंतजार कर रहे थे।इंतजार के दौरान अचानक कार से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। वहीं, कार सवारों ने फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि यदि मदद समय पर मिलती, तो वाहन को पूरी तरह जलने से बचाया जा सकता था।फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में बड़ा बदलाव अब पेट्रोल पंप और डिपार्टमेंटल स्टोर्स पर भी मिलेगी शराब

दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़…
Share to :

राष्ट्रपति से मिलेंगे राघव चड्ढा, उसी दिन CM भगवंत मान की भी मुलाकात सियासत गरमाई

दैनिक खबरनामा 3 मई 2026 पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो…
Share to :

जेल में बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों-मजीठिया मुलाकात पर AAP नेता तलबीर गिल का बड़ा दावा, बोले इसके पीछे BJP की साजिस

पंजाब 4 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब आम आदमी पार्टी के…
Share to :

मोहाली में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल सफल हवाई हमले का सायरन, ब्लैकआउट और रेस्क्यू ऑपरेशन का किया गया अभ्यास

दैनिक ख़बरनामा 24 अप्रैल 2026साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 24 अप्रैल — मोहाली…
Share to :