दैनिक खबरनामा । जम्मू-कश्मीर, 3 जुलाई: श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए इस साल की यात्रा बुधवार को विधिवत शुरू हो गई। पहलगाम स्थित नुनवान आधार शिविर से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था गुफा की ओर बढ़ा। इसके साथ ही 57 दिनों तक चलने वाला यह धार्मिक आयोजन शुरू हो गया।

नोडल अधिकारी राहुल यादव ने जानकारी दी कि बालटाल मार्ग से यात्रा को बाधारहित संचालित करने के लिए जिला प्रशासन ने सभी प्रबंध पूरे कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि मौसम में हल्की बारिश के बावजूद मार्ग पूरी तरह खुला है। अनुमान है कि आज करीब 10,000 श्रद्धालु यात्रा पर निकलेंगे। आपात स्थिति से निपटने के लिए कई स्थानों पर अस्थायी आश्रय स्थल भी स्थापित किए गए हैं।

यात्रियों ने की व्यवस्थाओं की सराहना

पहले जत्थे में शामिल एक श्रद्धालु ने मीडिया से कहा कि इस बार की सुविधाएं बीते वर्ष से काफी बेहतर हैं। स्थानीय नागरिक, स्वास्थ्य विभाग और सुरक्षा बलों का सहयोग सराहनीय है। उन्होंने देश की एकता और खुशहाली के लिए प्रार्थना करने की बात कही।

एक अन्य तीर्थयात्री, जो पहली बार परिवार संग आए हैं, ने बताया कि पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवान हर कदम पर मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के इंतजाम बेहतरीन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

CSIR-IIIM जम्मू की नई पहल: छात्रों को मिलेगा हर्बल दवा निर्माण, पैकेजिंग और गुणवत्ता नियंत्रण का व्यावहारिक प्रशिक्षण

दैनिक खबरनामा । जम्मू, 16, जून: उद्योगोन्मुख फार्मास्यूटिकल शिक्षा को बढ़ावा देने…

PM मोदी से मिले उमर अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर को जल्द राज्य का दर्जा देने की फिर उठाई मांग

दैनिक खबरनामा। श्रीनगर, 11 जून:  जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नई…

जम्मू-कश्मीर विधानसभा सचिवालय का कड़ा निर्देश, अब चेहरे से होगी हाजिरी, एंट्री-एग्जिट मिस करने पर नहीं मिलेगा वेतन

दैनिक खबरनामा । जम्मू, 8 जुलाई: जम्मू-कश्मीर विधानसभा सचिवालय ने कर्मचारियों की…

राजौरी में पुलिस की दोहरी कार्रवाई: 16 गोवंशीय पशु तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो वाहन जब्त

दैनिक खबरनामा । राजौरी, 23 जून :  अवैध पशु तस्करी के खिलाफ…