दैनिक खबरनामा 23 अप्रैल 2026 वीरवार सुबह शहर के सैन्य क्षेत्र में स्थित कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। आर्मी पब्लिक स्कूल की जूनियर और सीनियर ब्रांच सहित केंद्रीय विद्यालय-1, 2, 3 और 4 के साथ एक अन्य निजी बड़े स्कूल को ईमेल के जरिए विस्फोट की धमकी दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। हालांकि एहतियात के बावजूद अभी तक किसी भी स्कूल में छुट्टी घोषित नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है और सभी स्कूलों में सघन जांच अभियान चलाया जा चुका है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार धमकी भरे ईमेल में “खालिस्तान जिंदाबाद” जैसे शब्दों का भी जिक्र बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए छावनी क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। स्कूलों के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, वहीं सैन्य क्षेत्र होने के कारण आर्मी और सैन्य पुलिस के जवान भी मुस्तैदी से तैनात हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति को स्कूल परिसर के पास रुकने की अनुमति नहीं दी जा रही है। बम निरोधक दस्ते द्वारा स्कूलों और आसपास के इलाकों में लगातार तलाशी ली जा रही है।स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यह किसी की शरारत भी हो सकती है, लेकिन सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है।इधर, साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां धमकी भरे ईमेल की जांच में जुट गई हैं। ईमेल भेजने वाली आईडी, सर्वर और लोकेशन को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार यह दहशत फैलाने की साजिश भी हो सकती है।गौरतलब है कि इससे पहले 26 जनवरी से पहले अंबाला के करीब 15 स्कूलों को भी इसी तरह की धमकी भरी ईमेल मिली थी, जो बाद में फर्जी साबित हुई थीं। अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या दोनों घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह सक्रिय है।
You May Also Like
अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
- Editorial Team
- June 23, 2026
कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल
- Editorial Team
- June 15, 2026