दैनिक खबरनामा 27 अप्रैल 2026 अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने रविवार को अंबाला छावनी स्थित कैपिटल चौक से दो महत्वपूर्ण जनहित सेवाओं का शुभारंभ किया। सेवा सिमरन सोसायटी द्वारा शुरू की गई ‘संगत सेवा फ्री वैन’ और ‘श्री गुरु नानक की रसोई फ्री लंगर वैन’ को मंत्री विज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं अपने हाथों से लोगों को लंगर परोसकर सेवा कार्य की शुरुआत की, जिससे कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया।संगत सेवा वैन’ हर रविवार को कैपिटल चौक से गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब तक श्रद्धालुओं को निःशुल्क पहुंचाएगी, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। वहीं, लंगर वैन जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराएगी, जो समाजसेवा की भावना को मजबूत करेगी।
मंत्री अनिल विज ने घोषणा की कि कैपिटल चौक पर वैन का इंतजार करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जल्द ही शेड, बैठने के लिए बेंच, पंखे और ठंडे पानी के कूलर लगाए जाएंगे। इस पहल से न केवल श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में जनसेवा की भावना को भी नया बल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इंडस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पंचकूला द्वारा आयोजित मेगा स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर से 200 से अधिक लोगों को लाभ

दैनिक खबरनामा । पिंजौर/ हरियाणा, 26 जून : समाज को बेहतर स्वास्थ्य…

गणतंत्र दिवस को लेकर पंचकूला पुलिस अलर्ट, शहर से इंटर स्टेट बॉर्डर तक कड़ी सुरक्षा, 300 पुलिसकर्मी तैनात

पंचकूला 24 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंचकूला में गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र…

पंचकूला सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा DNB स्टूडेंट से महिला के चेहरे पर गिरा एसिड, PMO ने बैठाई जांच

दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 Panchkula के सरकारी अस्पताल में स्किन ट्रीटमेंट…

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, कैंट क्षेत्र के कई स्कूलों को ईमेल; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दैनिक खबरनामा 23 अप्रैल 2026 वीरवार सुबह शहर के सैन्य क्षेत्र में…