दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 चंडीगढ़ वासियों को 1 अप्रैल से पानी के लिए ज्यादा भुगतान करना होगा। नगर निगम ने पानी के टैरिफ में 5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का फैसला लिया है। इसके साथ ही कचरा संग्रहण शुल्क और सीवरेज सेस में पहले से हुई वृद्धि का असर भी उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा।नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह फैसला वार्षिक राजस्व वृद्धि नीति के तहत लिया गया है, ताकि शहर की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके। हालांकि, इस निर्णय का रेजिडेंट्स संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है और इसे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया है।
नई दरों के मुताबिक 1 से 15 किलोलीटर तक पानी की कीमत 3.48 रुपये से बढ़कर 3.65 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। 16 से 30 किलोलीटर खपत पर दर 6.95 रुपये से बढ़कर 7.30 रुपये और 60 किलोलीटर से अधिक खपत पर 11.58 रुपये से बढ़कर 12.16 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई है। बिना मीटर कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के मासिक शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है।इसके अलावा कचरा संग्रहण शुल्क में भी 5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जबकि सीवरेज सेस पानी की खपत का 20 प्रतिशत बना रहेगा, लेकिन पानी महंगा होने से इसकी कुल राशि बढ़ जाएगी। नगर निगम के मुताबिक, इस बढ़ोतरी से सालाना करीब 8 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है, जिसका उपयोग शहर के विकास और रखरखाव में किया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ सेक्टर-44 में युवक का आरोप PCR कर्मियों ने किया दुर्व्यवहार, 112 कॉल के बावजूद नहीं मिली मदद

चंडीगढ़ 19 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के सेक्टर-44 डी मार्केट…
Share to :

चंडीगढ़ के सेक्टर-41 में देवर-भाभी के शव मिलने से सनसनी, बंद कमरे में मिले दोनों के शव

चंडीगढ़ 26 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के सेक्टर-41 स्थित…
Share to :

सरकारी मकानों पर कब्जे पर हाईकोर्ट सख्त, कहा 32 साल बाद भी खतरा कैसे? आवास खाली कराएं

चंडीगढ़ 13 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) Punjab and Haryana High Court…
Share to :

चंडीगढ़ की राजनीति में फिर बड़ा उलटफेर आप की मेयर प्रत्याशी प्रेमलता कांग्रेस में शामिल

चंडीगढ़ 23 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ की राजनीति में एक…
Share to :