दैनिक खबरनामा। मोहाली, 28 जुलाई: पंजाब खान एवं भू-विज्ञान विभाग ने जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान तेज करते हुए जुलाई 2026 के दौरान छह स्थानों पर अवैध उत्खनन का खुलासा किया है। विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई एफआईआर दर्ज कराई हैं और भूमि का सीमांकन कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कार्यकारी अभियंता-सह-जिला खनन अधिकारी गुरतेज सिंह गरचा ने बताया कि विभागीय निरीक्षण के दौरान खेड़ी जट्टां, मुकंदपुर, हैबतपुर, बिजनपुर, डेराबस्सी क्षेत्र के एक अन्य स्थल तथा रामपुर सैनियां में बिना अनुमति खनन किया जाता पाया गया। विभाग के प्रारंभिक आकलन के अनुसार इन स्थानों पर 12.79 लाख घन फुट से अधिक खनिज सामग्री का अवैध उत्खनन हुआ है। इनमें सबसे बड़ा मामला करीब 6.55 लाख घन फुट अवैध उत्खनन का सामने आया है।

उन्होंने बताया कि संबंधित भूमि के स्वामित्व और खसरा नंबरों की पुष्टि के लिए राजस्व विभाग से सीमांकन कराया जा रहा है। सीमांकन रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने माइन्स एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) अधिनियम, 1957 की धारा 4(1) और 21(1) के तहत डेराबस्सी, हंडेसरा, बिजनपुर, पीर मुच्छल्ला और घड़ोली से जुड़े मामलों में कई एफआईआर दर्ज कराई हैं।

कार्रवाई के दौरान बिजनपुर में जेसीबी चालक मशीन सहित मौके से फरार हो गया, जबकि पीर मुच्छल्ला के पास घग्गर नदी से कथित अवैध बजरी खनन का मामला भी दर्ज किया गया है।

खनन विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

गैंगस्टर्स ते वार’ और ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान का 156वऻ दिन; 562 रेड, 332 गिरफ्तार व 59 नशा तस्कर भी दबोचे

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़ , 25 जून, 2026. पंजाब को गैंगस्टर और…

प्रीपेड मीटर के खिलाफ सड़कों पर उतरे उपभोक्ता, पंजाब में तेज हुआ किसान-मजदूर आंदोलन

पंजाब 24 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब बिजली के निजीकरण…

मॉडल बनाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गायक बताने वाला आरोपी फरार

पटियाला 1 जनवरी (दैनिक खबरनामा)पटियाला जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया…

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, कहा- हरियाणा CM सैनी ने बंद कमरे में मीटिंग कर MLA खरीदने का दिया ऑफर

पंजाब 12 फ़रवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से…