नई दिल्ली 13 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली Pabitra Margherita ने राज्यसभा में बताया कि Bangladesh में अगस्त 2024 से फरवरी 2026 के बीच हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की करीब 3,100 घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में अल्पसंख्यकों के घरों, दुकानों और मंदिरों को निशाना बनाया गया है।विदेश राज्य मंत्री ने बताया कि यह जानकारी विभिन्न मानवाधिकार संगठनों के आंकड़ों के आधार पर सामने आई है। उन्होंने कहा कि India सरकार इन घटनाओं पर लगातार नजर रखे हुए है और इस मुद्दे को बांग्लादेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बार उठाया गया है। भारत को उम्मीद है कि बांग्लादेश सरकार इन मामलों की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।उन्होंने यह भी कहा कि अल्पसंख्यकों सहित सभी नागरिकों की सुरक्षा की प्राथमिक जिम्मेदारी बांग्लादेश सरकार की है। वहीं बांग्लादेश में रह रहे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए ढाका स्थित भारतीय मिशन 24 घंटे काम कर रहा है। इसके लिए एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।ढाका में भारतीय मिशन में एक विशेष अधिकारी भी तैनात किया गया है, जो भारतीय नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए जिम्मेदार है। साथ ही भारतीय समुदाय की समस्याओं को सुनने के लिए समय-समय पर ‘ओपन हाउस’ कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
You May Also Like
बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक
- Editorial Team
- June 3, 2026